Search

 
 
 

Dhanbad News : जिले में एक डिजिटल व 10 स्मार्ट लाइब्रेरी खुलेंगी- डीसी

सिम्फर ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित “पुस्तकालय से समाज तक एक पहल” कार्यक्रम में डीसी आदित्य रंजन ने जिले में 10 मॉडर्न स्मार्ट लाइब्रेरी और एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की.
 
समारोह का उद्घाटन करते डीसी आदित्य रंजन व अन्य.

Dhanbad : धनबाद को शिक्षा व ज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है. सिम्फर ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित “पुस्तकालय से समाज तक एक पहल” कार्यक्रम में डीसी आदित्य रंजन ने जिले में 10 मॉडर्न स्मार्ट लाइब्रेरी और एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की. इस घोषणा से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पुस्तक प्रेमियों में उत्साह है.


केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. डीसी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के सामने ध्यान भटकाने वाले कई माध्यम मौजूद हैं. लेकिन ज्ञान, व्यक्तित्व विकास और सफलता का सबसे सशक्त साधन पुस्तकें ही हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकालयों का अधिकाधिक उपयोग करने और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का आह्वान किया.

 

सिम्फर के निदेशक प्रोफेसर एके मिश्रा ने कहा कि पुस्तकें सबसे अच्छी मित्र होती हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर उपलब्ध भ्रामक और अपुष्ट जानकारियों से बचते हुए पुस्तकालयों और प्रमाणिक पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करने की सलाह दी.


अधिकारियों ने बताया कि मास्टर सोबरन मांझी राज्य पुस्तकालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है जहां एक साथ 300 लोगों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था है. पुस्तकालय में 57 हजार से अधिक पुस्तकें हैं. इसके अलावा वाई-फाई, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आधुनिक संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है जिससे पाठकों को बेहतर वातावरण मिल सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही