Search

Ranchi News : सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, 10 दुकानों को किया जमींदोज

Ranchi : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने शनिवार को वार्ड संख्या-05 के बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक अभियान चलाया. लंबे समय से सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से दुकान चलाए जा रहे थे. नगर निगम को जानकारी मिलते ही बुलडोजर के साथ बड़गाई पहुंची. जहां दुकानदारों से दुकान से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन दस्तावेज नहीं दिखाए गए.
 
इस दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण से अतिक्रमण मुक्त कराए गए. निगम ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित भूमि की मापी कर अतिक्रमण की पहचान की गई थी. साथ ही अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए पूर्व में नोटिस एवं निर्देश भी दिए गए थे. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की.

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही