Search

 
 
 

Jamshedpur News : सोनारी में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, बीमारी व मानसिक तनाव से थे परेशान

परिजनों के अनुसार, बाबू लाल रोज की तरह सुबह सैर करने के लिए घर से निकले थे. सैर से लौटने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चले गए. कुछ देर बाद जब कमरे में देखा गया, तो वह फंदे से लटके हुए थे.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मदबुद इलाके में शनिवार की सुबह एक 66 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बाबू लाल के रूप में हुई है. इस घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

परिजनों के अनुसार, बाबू लाल रोज की तरह सुबह सैर करने के लिए घर से निकले थे. सैर से लौटने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चले गए. कुछ देर बाद जब कमरे में देखा गया, तो वह फंदे से लटके हुए थे. इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

 

सोनारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. परिजनों ने बताया कि बाबू लाल लंबे समय से बीमार थे. लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वह मानसिक तनाव में रहते थे. परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही