Search

 
 
 

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 4.84 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Ranchi: रांची जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 15 जून 2026 को किया जाएगा. वहीं अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 18 जून को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा. इस अभियान के तहत जिले में 4,84,435 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
 

Ranchi: रांची जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 15 जून 2026 को किया जाएगा. वहीं अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 18 जून को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा. इस अभियान के तहत जिले में 4,84,435 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान 1 वर्ष से 19 वर्ष तक आयु वर्ग के सभी बच्चों और किशोर-किशोरियों को प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और शिक्षकों की देखरेख में एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी. दवा बच्चों को चबाकर या पूरी तरह मसलकर पानी के साथ खिलाई जाएगी.

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर, शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. एल्बेंडाजोल दवा कृमि संक्रमण से बचाव में प्रभावी मानी जाती है और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समग्र विकास में सहायक होती है. हालांकि गंभीर रूप से बीमार बच्चों और गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं दी जाएगी.

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों को आंतों के कृमियों से मुक्त कर उनके पोषण स्तर, शिक्षा ग्रहण करने की क्षमता और समग्र विकास में सुधार लाना है.

 

सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित केंद्रों पर भेजकर एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलवाएं. उन्होंने कहा कि हर छह महीने में बच्चों को यह दवा दी जानी चाहिए, ताकि उनका स्वस्थ और संपूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके. स्वस्थ बचपन, कृमि मुक्त भविष्य के संकल्प के साथ रांची जिला प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही