Search

 
 
 

Ramgarh News :  बंद खदान में जहरीली गैस रिसाव से चार मजदूरों की मौत

जिले के गिद्दी-रामगढ़ सीमावर्ती वन क्षेत्र स्थित एक बंद खदान में जहरीली गैस रिसाव होने से चार मजदूरों की मौत हो गई. घटना के समय सभी मजदूर खदान के भीतर खनन कार्य कर रहे थे. मृतकों की पहचान आशीष रजवार (25), किशोर रवानी (35), देवा कुमार बेदिया (25) और इल्लू बेदिया (30) के रूप में हुई है.
 
  • एक को बचाने के चक्कर में अन्य तीन की भी गई जान

Ramgarh :  जिले के गिद्दी-रामगढ़ सीमावर्ती वन क्षेत्र स्थित एक बंद खदान में जहरीली गैस रिसाव होने से चार मजदूरों की मौत हो गई. घटना के समय सभी मजदूर खदान के भीतर खनन कार्य कर रहे थे. मृतकों की पहचान आशीष रजवार (25), किशोर रवानी (35), देवा कुमार बेदिया (25) और इल्लू बेदिया (30) के रूप में हुई है.

 

बताया जाता है कि सबसे पहले एक मजदूर गैस की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी खदान के अंदर पहुंचे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और अचेत हो गए.

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खदान से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

 

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल परिसर में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी है. चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके.

 

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं. प्रारंभिक तौर पर जहरीली गैस के रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है.  वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही