Search

 
 
 

Jamtara News : दिशा की बैठक में शामिल हुए बिना समाहरणालय के गेट से लौटे मंत्री इरफान

मंत्री इरफान अंसारी को मनाने के लिए आईटीडीए निदेशक व एसडीएम उनके वाहन तक पहुंचे और बैठक में शामिल होने का आग्रह किया. लेकिन वे गाड़ी में बैठे और रवाना हो गए.
 
समाहरणालय गेट से वापस लौटते मंत्री इरफान अंसारी.

Jamtara : जामताड़ा में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समाहरणालय परिसर पहुंचे. लेकिन बैठक में भाग लिये  बिना ही मुख्य द्वार से वापस लौट गए. मंत्री के वापस लौटने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई.

 

सूत्रों के अनुसार, मंत्री को मनाने के लिए आईटीडीए निदेशक व एसडीएम उनके वाहन तक पहुंचे और बैठक में शामिल होने का आग्रह किया. लेकिन वे गाड़ी में बैठे और रवाना हो गए. इसके बाद दिशा की बैठक सांसद नलिन सोरेन की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविन्द्र नाथ महतो, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की मौजूदगी में आगे बढ़ी.


मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री के देर से पहुंचने की वजह से बैठक पहले ही आरंभ हो गई थी. जिससे मंत्री नाराज दिखे और बैठक में शामिल हुए बिना ही वह वापस लौट गए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही