Search

 
 
 

सरायकेला में पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Saraikela : नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आमदा ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1.054 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
 

Saraikela : नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आमदा ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1.054 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 34 वर्षीय खगेश्वर प्रधान के रूप में हुई है. वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लवजूड़ा काला, पोस्ट गोपीनाथपुर का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में उसका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है.

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ाबाम्बो से खमारडीह होते हुए आमदा की ओर जाने वाली सड़क पर लाल-काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (JH05U-2402) से एक व्यक्ति गांजा लेकर आ रहा है. सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और आमदा रेलवे ब्रिज के पास एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की गई.

 

रात करीब 1:45 बजे पुलिस चेकिंग देखकर बाइक सवार भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 1.054 किलो गांजा बरामद हुआ. इसके साथ ही लाल-काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.

 

पूरी कार्रवाई में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आमदा ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान, अनुसंधानकर्ता योगेश रजक, काशिकांत गोराई, आरक्षी राजेश बानरा, राजेन्द्र नाथ किस्कु और बिश्वनाथ ठाकुर शामिल रहे. पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गांजा के स्रोत व इससे जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही