Search

 
 
 

चतरा पुलिस की कार्रवाई : ढाई लाख के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Chatra : चतरा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से ब्राउन शुगर की कुल 32 पुड़िया और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में देवरिया निवासी अजित पाण्डेय, लोकेश कुमार, बिंड मोहल्ला निवासी मो. इरफान एवं चुड़िहार मोहल्ला निवासी मो. एजाज शामिल हैं.
 
  • 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, कई मामलों में पहले से जेल जा चुके हैं गिरफ्तार आरोपी

Chatra : चतरा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से ब्राउन शुगर की कुल 32 पुड़िया और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में देवरिया निवासी अजित पाण्डेय, लोकेश कुमार, बिंड मोहल्ला निवासी मो. इरफान एवं चुड़िहार मोहल्ला निवासी मो. एजाज शामिल हैं.

 

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान के समीप कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं. सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने बाबा घाट मैदान के समीप स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी कर मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

एसडीपीओ के अनुसार तलाशी के दौरान अजित पाण्डेय के पास से 10 पुड़िया में 7.90 ग्राम, लोकेश कुमार के पास से 09 पुड़िया में 1.64 ग्राम, मो. इरफान के पास से 07 पुड़िया में 1.44 ग्राम और मो. एजाज के पास से 06 पुड़िया में 1.14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 12.12 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अजित पाण्डेय, लोकेश कुमार और मो. इरफान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. अजित पाण्डेय के खिलाफ सदर थाना में सात मामले जबकि लोकेश कुमार और मो. इरफान के खिलाफ एक-एक मामला पहले से दर्ज है. एसडीपीओ नें कहा कि चतरा पुलिस जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार और सख्ती से अभियान चला रही है.

 

युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले मादक पदार्थ व तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. किसी भी कीमत पर जिले में ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. इस धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ नें कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

 

पुलिस ने इस संबंध में सदर थाना में कांड दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. छापेमारी दल में एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अलावे सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, एसआई शम्मी अंसारी, एसआई सफीक अंसारी व एएसआई जयप्रकाश कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही