Search

 
 
 

यात्री सेवा दिवस पर सजेगा रांची एयरपोर्ट, यात्रियों के लिए होंगे खास कार्यक्रम

Ranchi: राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर 15 जून को यात्री सेवा दिवस का आयोजन किया जाएगा. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में यात्रियों के स्वागत के साथ एयरपोर्ट की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा. इस अवसर पर एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों का तिलक, गुलाब और चॉकलेट देकर स्वागत किया जाएगा.
 

Ranchi: राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर 15 जून को यात्री सेवा दिवस का आयोजन किया जाएगा. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में यात्रियों के स्वागत के साथ एयरपोर्ट की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा.

 

इस अवसर पर एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों का तिलक, गुलाब और चॉकलेट देकर स्वागत किया जाएगा. यात्रियों के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट और फोटो बूथ भी बनाए जाएंगे, ताकि वे इस दिन की यादों को संजो सकें.

 

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की संस्कृति और परंपरा को भी प्रदर्शित किया जाएगा. छऊ नृत्य की प्रस्तुति के साथ स्थानीय कला और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा.

 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने पिछले 12 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. वर्ष 2014-15 में जहां सालाना करीब 6.5 लाख यात्री एयरपोर्ट का उपयोग करते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 27 लाख वार्षिक हो गई है. यह झारखंड में बढ़ते हवाई संपर्क और आर्थिक गतिविधियों का संकेत माना जा रहा है.

 

एयरपोर्ट के वित्तीय प्रदर्शन में भी लगातार सुधार हुआ है. वित्त वर्ष 2023-24 में जहां एयरपोर्ट को 49.21 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, वहीं वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 87.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

 

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर नया एटीसी टावर, डीवीओआर, आईएलएस प्रणाली और पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं. वहीं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा, एलईडी लाइटिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग भी बढ़ाया गया है.

 

स्थानीय कला और कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट पर अवसर पहल के तहत सोहराय और कोहवर जैसी पारंपरिक कलाओं को मंच दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है.

 

विमानपत्तन निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि यात्री सेवा दिवस केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एयरपोर्ट यात्रियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही