Search

 
 
 

टाटानगर स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर टू-व्हीलर पार्किंग का टेंडर जारी, 17 जून तक होंगे आवेदन

Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर टू-व्हीलर पार्किंग संचालन के लिए टेंडर जारी कर दिया है. रेलवे ने 60 दिनों के लिए पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से इच्छुक एजेंसियों और ठेकेदारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. रेलवे प्रशासन के अनुसार, टू-व्हीलर पार्किंग संचालन के लिए कोटेशन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है.
 

Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर टू-व्हीलर पार्किंग संचालन के लिए टेंडर जारी कर दिया है. रेलवे ने 60 दिनों के लिए पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से इच्छुक एजेंसियों और ठेकेदारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

 

रेलवे प्रशासन के अनुसार, टू-व्हीलर पार्किंग संचालन के लिए कोटेशन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है. इच्छुक आवेदकों को तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करना होगा.

 

टेंडर से संबंधित दस्तावेज और कोटेशन फॉर्म टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्थित एसएमआर कार्यालय या सीटीआई कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं. वहीं निविदा प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए आवेदक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, चक्रधरपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

 

रेलवे प्रशासन ने सभी इच्छुक एजेंसियों और ठेकेदारों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही