Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बंदगांव में CRPF और PLFI नक्सलियों के बीच मुठभेड़

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र के दीकीलता जंगल में सीआरपीएफ व PLFI नक्सलियों के बीच शनिवार की देर रात मुठभेड़ हो गई. सीआरपीएफ और जिला पुलिस संयुक्त रूप से जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे. इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/mla-cash-scandal-ed-again-summons-all-three-congress-mlas/">विधायक

कैश कांड : कांग्रेस के तीनों विधायक को ईडी ने दोबारा भेजा समन
इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं. इस बीच CRPF के खुद पर भारी पड़ता देख पीएलएफआई नक्सली मौके से भाग गए. भागने के दौरान कई हथियार भी छोड़ गए. इन हथियारों को जवानों ने जब्त कर लिया है. CRPF और जिला पुलिस के जवान अभी भी जंगल में सर्च अभियान चला रहे हैं. चाईबासा के एसपी अशुतोष शेखर ने भी इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कई हथियार बरामद हो चुके हैं. हालांकि दूसरी ओर, माओवादियों ने आज बंद का ऐलान भी किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही