Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अनुमंडल अस्पताल के पास अतिक्रमित क्षेत्र को कराया गया खाली

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के पास अतिक्रमित जगह को खाली कराया गया. इस दौरान जेसीबी के जरिए अनुमंडल अस्पताल के बाहर बने दुकान, छोटे-छोटे झोपड़ी इत्यादि को तोड़ दिया गया. अनुमंडल अस्पताल के समीप बने झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई. बुधवार को अनुमंडल अस्पताल के बाहर चाहरदीवारी के समीप बनाए गए लगभग एक दर्जन से अधिक झोपड़ी को हटाया गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-gathered-at-the-funeral-of-bjp-leader-told-irreparable-loss/">चांडिल

: भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग, बताया अपूर्णीय क्षति

अतिक्रमण से सड़कों की चौड़ाई घट गई है

मौके पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर राहुल अभिषेक ने कहा कि शहर में अतिक्रमण किए गए क्षेत्र को चिन्हित कर खाली कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर के सड़कों की चौड़ाई घट गई है. इससे आवाजाही में लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसे देखते हुए एसडीओ के आदेश पर अतिक्रमित जगह को खाली कराया जा रहा है. मौके पर नगर परिषद के अन्य अधिकारी कर्मचारी के अलावे चक्रधरपुर थाना के महिला व पुरुष जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-body-found-hanging-from-tree-behind-ghaghidih-jail/">जमशेदपुर

: घाघीडीह जेल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवती का शव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही