Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : आबकारी विभाग ने गुड़ासाई नदी किनारे शराब भट्ठी किया ध्वस्त

  • 10 हजार किलो महुआ जावा किया बरामद
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की गुलकेड़ा पंचायत के गुड़ासाई नदी किनारे संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण भट्टी को ध्वस्त कर दिया.लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छापेमारी अभियान चलाये जाने के दौरान यह कार्रवाई की गई.आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि गुड़ासाई नदी किनारे अवैध महुआ शराब भट्ठी संचालित हो रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-formed-medical-team-decision-will-be-taken-on-leave-from-election-work/">हजारीबाग

: डीसी ने मेडिकल टीम का किया गठन, चुनाव कार्य से छुट्टी पर होगा फैसला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Sharab-Bhatthi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके बाद आबकारी विभाग की टीम गुड़ासाई नदी किनारे पहुंची जहां पांच अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया. साथ ही यहां से भारी मात्रा में देसी महुआ शराब व 10 हजार किलो महुआ जावा भी बरामद किया गया. आबकारी विभाग टीम के सदस्यों ने बताया कि अवैध व नकली शराब बनाने व बेचने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. अन्य स्थानों पर जल्द ही छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : बीआईटी">https://lagatar.in/two-day-international-conference-inaugurated-at-bit-mesra/">बीआईटी

 मेसरा में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

किरीबुरु : समस्याओं का समाधान हेतु संघर्ष जारी रहेगा : ललित केरकेट्टा

  • ठेका मजदूरों व सेलकर्मियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं
[caption id="attachment_868824" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Lalit-Kerketta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मजदूरों के साथ ललित केरकेट्टा.[/caption] Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखण्ड मजदूर यूनियन के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी ललित केरकेट्टा आज सेलकर्मियों व ठेका मजदूरों की समस्या को लेकर अचानक सेल की मेघालया गेस्ट हाउस पहुंचे. गेस्ट हाउस में उन्होंने ठेका मजदूरों व सेलकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना. ललित केरकेट्टा ने लागातार न्यूज से बातचीत में कहा कि सेल किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान के सेलकर्मियों व ठेका मजदूरों की समस्या ऐतिहासिक है. अर्थात जहां तक ठेका मजदूरों की समस्याओं की बात करें तो गुआबोलानी के ठेका व सप्लाई मजदूरों की तुलना में किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के ठेका मजदूरों को शून्य सुविधाएं मिल रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-training-of-blo-observer-regarding-lok-sabha-elections/">हजारीबाग

: लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ-पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण
गुआ के मजदूरों को चिकित्सा, आवास आदि की बेहतर सुविधा है जबकि यहाँ के मजदूरों को नहीं है. किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के ठेका मजदूर वर्षों से एक हीं श्रेणी व पद पर पिछले 8-10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक पदोन्नति देकर उनका वैतन वृद्धि नहीं किया गया. जबकि ऐसे मजदूरों को नियमित कार्य करने पर 3-4 साल में पदोन्नति व वेतन वृद्धि करना है. यहां के ठेका मजदूरों से आज भी  कुछ ठेकेदारों द्वारा पैसा लेकर काम पर रखने का प्रचलन जारी है. इसे भी पढ़ें : जमुई">https://lagatar.in/pm-modi-shouted-in-jamui-rally-congress-tarnished-the-reputation-of-india-during-its-rule/">जमुई

रैली में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस-राजद ने पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया
जबकि यहाँ के मजदूरों को चिकित्सा , आवास, शिक्षा आदि की सुविधा मुफ्त देना होगा. सेलकर्मियों की तरह ठेका मजदूरों को भी सेल का मेडिकल कार्ड देना होगा. ललित केरकेट्टा ने कहा कि जहाँ तक सेलकर्मियों की समस्याओं की बात है तो उनका आज तक वेज-रीविजन का मामला, जर्जर आवास व वायरिंग, गंभीर मरीजों का रेफरल सुविधा में पारदर्शी, एम्बुलेंस, सेल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा सुविधा, गुणवता पूर्व दवाओं की समस्याएं, अस्पताल में स्त्री रोग, सर्जन, इएनटी, हड्डी रोग, मेडिसिन, शिशु रोग आदि विशेषज्ञों की अनुपलब्धता, शुद्ध पेयजल, सेलकर्मियों व अधिकारियों के मनोरंजन आदि की सुविधा  समेत अन्य समस्याएं हैं जिसका समाधान होना चाहिये. ललित केरकेट्टा ने कहा कि हमारी यूनियन अथवा हम यहाँ के मजदूरों की समस्याओं का समाधान हेतु सेल प्रबंधन व तमाम मजदूर यूनियन के साथ मिलकर वार्ता व समस्याओं का समाधान के पक्षधर हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mica-business-which-used-to-shine-in-india-and-abroad-has-faded/">गिरिडीह

: फीका पड़ा देश-विदेश में चमक बिखेरने वाले अभ्रक का कारोबार
ललित केरकेट्टा ने कहा कि हम समस्याओं का समाधान के पक्षधर हैं न कि श्रेय लेने के पक्षधर हैं. समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में सभी सेलकर्मियों के साथ मिलकर आरपार की लडा़ई लडेंगे. उन्होंने कहा कि सेल, बीएसएल के कार्यपालक निदेशक एवं मेघाहातुबुरु के सीजीएम से इन मामलों का समाधान हेतु वार्ता के लिये प्रयास किया गया लेकिन दोनों अधिकारियों ने व्यस्तता का हवाला देते हुये जल्द हीं बैठकर वार्ता करने की बात कही. इस दौरान झारखण्ड मजदूर यूनियन किरीबुरु के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मोहंती, महासचिव राजीव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जफर आलम, जगबंधु गोप, शशी केरकेट्टा आदि अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमुई">https://lagatar.in/pm-modi-shouted-in-jamui-rally-congress-tarnished-the-reputation-of-india-during-its-rule/">जमुई

रैली में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस-राजद ने पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया

तांतनगर : रक्तदान शिविर में 17 यूनिट रक्त संग्रह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Tantnagar-Raktdan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tantnagar (GaneshBari) : जल, जंगल, जमीन के जन नायक शहीद गंगाराम कालुंडिया उर्फ रामनारायण कालुंडिया के शहादत दिवस पर गुरुवार को तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के कोकचो में हो उम्बुल ट्रस्ट के सौजन्य से रक्तदान शिविर आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में 17 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है. इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष ललित बिरुली, सचिव शांति सिद्दू, बासमती सिद्दू, मन्नु तमसोय, साहेब सिंह बिरुवा, जेनाराम, ब्रह्मानंद, सावन आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-deepotsav-on-koel-river-front-on-april-7-emphasis-on-voter-awareness/">पलामू

: 7 अप्रैल को कोयल रिवर फ्रंट पर दीपोत्सव, मतदाता जागरूकता पर जोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही