Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गुरुद्वारा में मना श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश पर्व

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सिख समुदाय की ओर से शनिवार को चक्रधरपुर में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश पर्व मनाया गया. इस अवसर गुरुद्वारा में दिनभर भजन कीर्तन चला. जहां सिख समुदाय के महिला पुरुष इकट्ठा हुए. गुरुद्वारा में 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर से आए जसपाल छाबड़ा ग्रुप ने कीर्तन पेश किया. शनिवार सुबह से कीर्तन प्रारंभ होकर दिन के एक बजे तक चला. इस मौके पर गुरुद्वारा के ज्ञानी सरबजीत सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-enthusiasm-shown-among-voters-in-anjuman-islamia-elections/">चक्रधरपुर

: अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में मतदाताओं में दिखा उत्साह

भजन-कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन

उन्होंने कहा कि सन 1604 में आज ही के दिन गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश श्री हरमंदिर साहिब में हुआ. ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार संगतों ने कीर्तन दीवान सजाए और बाबा बुड्ढा द्वारा महान ग्रंथ के उपदेशों को पढ़ा गया. गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व पर दोपहर में भजन-कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया. जहां बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने लंगर चखा. वहीं पूरे गुरुद्वारा को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था. लंगर का आयोजन प्रीत पाल कौर मक्कड़ परिवार की ओर से किया गया. इस मौके पर अजीत सिंह, रमेश छाबड़ा, राजीव छाबड़ा, राजेश अजमानी, कुलदीप सिंह, रिक्की छाबड़ा, गुरदीप सिंह, मनजीत कौर, सोनू कौर, सविता चुग, कमला छाबड़ा के अलावे सिख समुदाय के बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही