Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: जेएलएन कालेज बालिका छात्रावास की चार छात्राओं ने भूखी रह कर दी परीक्षा, बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल में की गई भर्ती

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय बालिका छात्रावास की चार छात्राएं सोमवार की देर रात अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में आनन-फानन में भर्ती कराई गई. इससे हॉस्टल और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण छात्रा सलमा हेम्ब्रोम, पूजा हाईबुरु, बेलमती पुरती और सुमन गोडसराय को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पता चला कि बीमार छात्राएं कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ती हैं. ये चारों छात्राएं सोमवार की सुबह बिना कुछ खाए ही जैक बोर्ड कक्षा 11वीं की प्रथम सावधिक परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों में गई थीं. इसे भी पढ़ें: असानी">https://lagatar.in/asani-alert-effect-of-asani-storm-in-kolhan-rain-may-occur-in-next-one-or-two-hours/">असानी

अलर्ट: कोल्हान में असानी तूफान का प्रभाव, अगले एक-दो घंटे में हो सकती है वर्षा

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाई गई छात्राएं

दोपहर को छात्रावास लौटने के बाद भी इन छात्राओं ने कुछ नहीं खाई. शाम में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. छात्राएं कमजोरी के चलते अचेत होने लगी. काफी देर बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुई तो इन छात्राओं को रात पौने 10 बजे एंबुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. उनके साथ छात्रावास की अन्य छात्राएं भी पहुंची. चिकित्सकों ने मंगलवार की सुबह भी अस्पताल में रख कर चारों छात्राओं का इलाज किया. इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-inquiry-report-pooja-singhals-husbands-land-case-pulse-hospital-missing/">EXCLUSIVE:

पूजा सिंघल के पति के PULSE अस्पताल के जमीन मामले की जांच रिपोर्ट गायब!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही