Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गिरिराज सेना के संरक्षक स्व. कमलदेव के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर

  • 140 यूनिट रक्त किया गया संग्रह
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गिरिराज सेना के संरक्षक सह हिन्दूवादी युवा नेता स्व. कमलदेव गिरि के जन्मोत्सव पर मंगलवार को चक्रधरपुर के श्याम नारायण शौंडिक धर्मशाला प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का शुभारंभ चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा व जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल से पहुंचे डॉ. शक्ति ने स्व. कमलदेव गिरि के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व दीप जलाकर किया. शिविर के दौरान डॉ. अंशुमन शर्मा ने रक्तदान का महत्व बताया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/pm-modis-public-meeting-in-palamu-on-may-4-discussion-in-bjp-meeting/">पलामू

में 4 मई को पीएम मोदी की जनसभा, भाजपा की बैठक में चर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Kamaldev-Raktdan-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य इंसान को अवश्य रुप से रक्तदान करना चाहिए.कहा कि रक्तदान किसी जरुरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है.गिरिराज सेना द्वारा रक्तदान किया जाना सराहनीय है.वहीं डॉ.शक्ति ने कहा कि चक्रधरपुर में बल्ड स्टोरेज सेंटर की सुविधा नहीं है,अगर किसी जरुरतमंद रक्त की आवश्यकता होती है तो दो-तीन घंटे समय लगाकर चाईबासा व जमशेदपुर से रक्त लाया जाता है.उन्होंने कहा कि पूर्व में कमलदेव गिरि से ब्लड स्टोरेज सेंटर खोलने पर चर्चा हुई थी. इसके लिए उन्होंने जमीन भी चिन्हित किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-500-kld-sewage-pumping-station-at-bistupur/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में 500 केएलडी सीवेज पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन
गिरिराज सेना के सहयोग से जल्द ही चक्रधरपुर में ब्लड स्टोरेज सेंटर खोला जाएगा. शिविर के दौरान कुल 140 यूनिट रक्त संग्रह किये गये. जहां जमशेदपुर से पहुंचे ब्लड बैंक की टीम व ब्रहमानंद अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रह किया. इस मौके पर स्व. कमलदेव गिरि की छोटी बहन पूजा गिरि ने कहा कि रक्त से बड़ा कोई दान नहीं है. उन्होंने कहा कि जब भी किसी जरुरतमंद को रक्त या ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता हुई है गिरिराज सेना द्वारा मुहैया कराया जाता है. उन्होंने कहा कि मेरे भाई कमलदेव गिरि का हर सपना पूरा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/india-alliance-candidate-from-koderma-vinod-singh-will-file-nomination-tomorrow-including-2-news-from-giridih/">कोडरमा

से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विनोद सिंह कल करेंगे नामांकन समेत गिरिडीह की 2 खबरें
चक्रधरपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहाल कराया जाएगा .इस अवसर पर स्व. कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि, फूलनदेव गिरि, समाजसेवी  प्रमोद भगेरिया, गिरिराज सेना महिला मोर्चा की सदस्य एस पुष्प लता,ज्योति साव, रीना राय, सुमिति बाग, सुषमा देवी, कृति देवी, गिरिराज सेना के सदस्य सुमित पोद्दार, दीपक गुप्ता,आशीष पांडेय, सागर साव, अभिषेक पोद्दार, संतोष साव, दीपक पासवान, संजीव गिरि, चांडुल साव, राहुल शर्मा के अलावे अन्य विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग व स्थानीय महिला-पुरूष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/amit-mehta-topped-in-intermediate-science-in-palamu-district/">पलामू

जिला में इंटरमीडिएट साइंस में अमित मेहता ने किया टॉप

पूर्व सीएम मधु कोड़ा व पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Kamaldev-Raktdan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरिराज सेना के रक्तदान शिविर के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शौंडिक धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. कमलदेव गिरि के तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया.इस दौरान उन्होंने स्व. कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि, फूलनदेव गिरि, छोटी बहन पूजा गिरि के अलावे पिता महादेव गिरि से भी मुलाकात किया. वहीं शिविर में चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, रीता सुम्बु्रई ने भी शिवि में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया.वहीं इस दौरान सभी रक्तदाताओं को अंग वस्त्र देकर, प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ ही ब्रह्मानंद अस्पताल में जांच संबंधित छूट के लिए नि:शुल्क कूपन भी प्रदान किये गये. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/amit-mehta-topped-in-intermediate-science-in-palamu-district/">पलामू

जिला में इंटरमीडिएट साइंस में अमित मेहता ने किया टॉप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही