Search

 
 
 

चक्रधरपुर : डांडिया नाइट में जमकर थिरकी युवतियां

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के गुजराती समाज मंडप में शुक्रवार रात डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रोहित फाइन आर्ट्स एकआदमी के तत्वाधान में आयोजित इस डांडिया नाइट के दौरान बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सह झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव उपस्थित थे. डांडिया नाइट कार्यक्रम के अवसर शहर के विभिन्न मोहल्लों से युवतियों ने एकल व समूह में डांडिया व गरबा नृत्य पेश किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर तारीफ की. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-9th-and-11th-board-will-be-registered-without-fine-till-31st-october/">जमशेदपुर

: 31 अक्टूबर तक बिना फाइन के 9वीं व 11वीं बोर्ड का होगा निबंधन

सन्नी उरांव ने आयोजन की सराहना की 

[caption id="attachment_452012" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/chakradharpurdandiya-night1-1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> प्रतिभागियों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ झामुमो के युवा नेता सन्नी उरांव.[/caption] डांडिया नृत्य के दौरान युवतियां राजस्थान व गुजरात के पारंपरिक परिधानों में नजर आई. जहां डांडिया गरबा के एक से बढ़कर एक गीतों पर युवतियां ने नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मौके पर झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर जैसे शहर में इस तरह का आयोजन होना काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि रोहित फाइन आर्ट्स अकादमी बच्चों व युवाओं में प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है. इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को उपहार भी भेंट किए. इस मौके पर आयोजनकर्ता रोहित दास, समाजसेवी नीतू साहू, समाजसेवी सह कवि रणविजय कुमार,प्रतिभा विकास, विशाखा भगेरिया, सुहरिता रॉय, अभिषेक साहू, तनुजा महतो, हस्ती मुखी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश कच्छप, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, झामुमो नेता दोड़ाय जोंको के अलावे आयोजन समिति के सभी सदस्य, शहर के विभिन्न मोहल्लों के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनतेरस">https://lagatar.in/dhanteras-today-buy-goods-according-to-your-zodiac-sign-there-will-be-no-shortage-of-money-throughout-the-year/">धनतेरस

आज, अपनी राशि के अनुसार खरीदें सामान, सालभर नहीं होगी पैसे की कमी
   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही