Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : चिरुबेड़ा गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र गुलकेड़ा पंचायत के चिरुबेड़ा गांव में नया 25केवी का बिजली ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है. शुक्रवार को इसका उद्घाटन स्थानीय जिप सदस्य ने किया. गांव में बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी है. इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे. पिछले कई महीने से टोले में बिजली नहीं थी. आलम यह था कि मोबाईल चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को दूसरे टोला जाना पड़ता था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-integrated-public-development-center-jamshedpur-informed-farmers-about-advanced-farming/">चक्रधरपुर

: समेकित जन विकास केन्द्र जमशेदपुर ने दी किसानों को उन्नत खेती करने की जानकारी

काफी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

पंचायत की मुखिया लक्ष्मी केराई व जिला परिषद् सदस्य मीना जोंको के प्रयास से ही नया बिजली ट्रांसफॉर्मर लग पाया है. इस अवसर पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा फ्री बिजली दिये जाने व बिजली बचाने संबंधित जानकारियां दी. मौके पर सेवानिवृत आर्मी जवान सह समाजसेवी दया सागर केराई ,पंचायत के उप मुखिया रवि गोप, दीपक बारला, बबूल बारला, मछुआ बारला, राजन बारला, संजय बारला के अलावे ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही