Search

 
 
 

चक्रधरपुर: अपने ही विधायकों से डर रही हेमंत सोरेन सरकार- रेणुका सिंह

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): जनजातीय मामले की केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने यहां कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपने ही विधायकों से डर रही है. सरकार को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है, शायद इसलिए विधायकों को इधर उधर ले जाकर छिपाया जा रहा है. वह शुक्रवार को चक्रधरपुर के केरा स्थित माता भगवती मंदिर पहुंचीं थीं.  जहां उन्होंने माता भगवती की पूजा अर्चना कर माथा टेका. मंदिर में पूजा अर्चना के मंदिर प्रांगण में ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इसे भी पढ़ें: देवघर">https://lagatar.in/deoghar-jmms-entry-in-the-ongoing-twitter-war-between-mp-nishikant-dubey-and-dc/">देवघर

: सांसद निशिकांत दुबे व डीसी के बीच जारी ट्विटर वार में जेएमएम की एंट्री

ट्रेनों के परिचालन के लिये प्रधानमंत्री से बात करने का भरोसा दिया

कोरोना काल के बाद से चक्रधरपुर से राउरकेला के बीच कई ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से होने वाली परेशानियों को लेकर पत्रकारों द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह को अवगत कराए जाने पर उन्होंने कहा की क्षेत्र में आने के बाद कई लोगों से इस बात की जानकारी मिली है धीरे धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा की ट्रेनों के सुचारू रूप से परिचालन के लिए प्रधानमंत्री बात करूंगी, ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके.

केंद्रीय राज्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत

इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का बाजे गाजे व पारंपरिक तरीके से मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया. इस मौके पर  पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, भाजपा नेत्री मालती गिलुवा, गीता बालमुचू, रीता सामड, संजय मिश्रा, सुरेश साव, संजय पाण्डेय के अलावे मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-meets-president-demands-to-declare-national-holiday-on-rath-yatra/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति से मिले कुणाल, रथयात्रा पर की राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही