Search

 
 
 

चक्रधरपुर : शुभ घट यात्रा के साथ ऐतिहासिक केरा मेला शुरू

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत केरा गांव में प्रसिद्ध मां केरा मेला को लेकर बुधवार देर रात शुभ घट लाया गया, जिसके साथ ही मेले का शुभारंभ हो गया.शुभ घट को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया
 

Shambhu Kumar

 


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत केरा गांव में प्रसिद्ध मां केरा मेला को लेकर बुधवार देर रात शुभ घट लाया गया, जिसके साथ ही मेले का शुभारंभ हो गया.शुभ घट को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया, इसके पश्चात शुभ घट केरा गांव स्थित माता भगवती मंदिर पहुंचा.

 

Uploaded Image

 

इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर शुभ घट की विधिवत पूजा अर्चना की. 10 अप्रैल की रात को यात्रा घट, 11 अप्रैल की रात को वृंदावन घट यात्रा, 12 अप्रैल की रात को गरिया भार घट यात्रा एवं राजबाड़ी में छऊ नृत्य, 13 अप्रैल को जलाभिषेक (मेलु) पूजा तथा 14 अप्रैल की सुबह कालिका घट यात्रा निकल जाएगी. 

 

 

वहीं मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा नंगे पांव एवं खुले बदन से कांटों पर लेटना और अंगारों पर की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटेगी.यहां भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है. जहां दूर दराज से लोग केरा गांव पहुंचकर माता भगवती की पूजा अर्चना करते हैं साथ ही मेला का आनंद उठाते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही