Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कुदूरसाई टोला में पति ने पीटकर की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के केरा पंचायत के कुदूरसाई गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है. इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार को चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार पुलिस जवानों के साथ कुदूरसाई गांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये. पुलिस ने फिलहाल महिला के पति को हिरासत में ले लिया है. इसे भी पढ़ें :बच्चों">https://lagatar.in/issue-of-action-on-children/">बच्चों

पर कार्रवाई का मुद्दा, छात्रों को स्कूल से निकालना गलत

पति अक्सर करता था पत्नी के साथ झगड़ा

ग्रामीणों के अनुसार केरा गांव के कुदूरसाई टोला निवासी कुंवर केराई अपनी पत्नी फुलमनी केराई के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था. एक दिन पहले भी कुंवर सिंह केराई ने पत्नी फुलमनी केराई के साथ मारपीट व झगड़ा किया था. झगड़े के दौरान ही कुंवर केराई ने पीटकर अपनी पत्नी फुलमनी की हत्या कर दी है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद थाना प्रभारी चन्द्रशेखर अन्य जवानों के साथ गांव पहुंचे और पति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या कैसे की गई है, इसके बारे में जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-praveen-kumar-has-been-appointed-in-charge-of-sadar-police-station/">चाईबासा

: प्रवीण कुमार को सदर थाना प्रभारी किया गया नियुक्त
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही