Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मौसमी बीमारियों के मरीजों में बढ़ोतरी, बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे लोग

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मौसम में बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी है. चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. आलम यह है कि मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं. ऐसी स्थिति में मरीजों का इलाज कुर्सी पर सुलाकर किया जा रहा है. अस्पताल के सारे बेड मरीजों से भर गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-emphasis-on-quality-education-in-monthly-guru-goshthi-head-teacher-of-sadar-block-was-present/">चाईबासा

: मासिक गुरु गोष्ठी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, सदर प्रखंड के प्रधान शिक्षक रहे मौजूद

रोज 80 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं

अनुमंडल अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार है, लेकिन भवन में फर्नीचर का काम चलने के कारण पुराने भवन में ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल में बढ़ते मरीजों के संबंध में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा ने कहा कि बारिश के कारण व मौसम में हुए बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में रोजाना मौसमी बीमारी से पीड़ित 80 से 100 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाता है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-police-pasted-advertisement-at-the-house-of-absconding-illegal-emerald-trader/">गुड़ाबांदा

: फरार अवैध पन्ना कारोबारी के घर पुलिस चस्पा किया इश्तेहार

ज्यादातर सर्दी जुकाम के मरीज

उन्होंने कहा कि ज्यादातर मरीज सर्दी जुकाम, बुखार, डायरिया, मलेरिया इत्यादि से पीड़ित अस्पताल पहुंचते हैं. मौसमी बीमारी से बचने के लिए लोग विशेष रूप से ध्यान रखें. खासकर बासी भोजन नहीं करने, बारिश में नहीं भींगने, पानी को उबालकर पीने, सोने के दौरान मच्छरदानी का उपयोग करने, घर व आस-पास साफ-सफाई रखे. उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को ठंड लगने के बाद बुखार आता है तो अनुमंडल अस्पताल में आकर अवश्य रूप से जांच कराए अनुमंडल अस्पताल में नि:शुल्क रूप से मलेरिया की जांच कराई जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही