Search

 
 
 

चक्रधरपुर: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योगासन की लोगों ने की तैयारी

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom): 21 जून को भारत समेत पूरे विश्व में एक साथ करोड़ों लोग योग करेंगे. इसके लिये राष्ट्रीय स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक तैयारी कर ली गई है. पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर में भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा. अहले सुबह से ही मैदानों, स्टेडियम, हॉल आदि में लोगों का जुटान होगा. बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये योग करेंगे. कई जगह सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. कई लोग अपने घरों में भी योगासन करेंगे. इसे भी पढ़ें: Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-jharkhand-government-will-pay-the-bill-for-pils-legal-battle-of-shell-company-kapil-sibals-fee-of-rs-22-lakh/">Lagatar

Exclusive : शेल कंपनी की PIL की कानूनी लड़ाई का बिल झारखंड सरकार भरेगी, कपिल सिब्बल की फीस 22 लाख रुपये

अभी तक नहीं है प्रशासनिक तैयारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चक्रधरपुर में अब तक प्रशासनिक तैयारी नहीं है. हालांकि विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संगठन, स्कूल-कॉलेज, पुलिस थाना, रेलवे, सरकारी एवं निजी दफ्तरों ने अपने अपने कार्यक्रम सुविधानुसार तय कर लिए हैं. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के रेलवे हाई स्कूल मैदान में सुबह 6 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्‍वयंसेवक योगासन करेंगे. वहीं चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में सुबह 7 बजे योगाभ्यास किया जाएगा. जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं विद्यार्थी शामिल होंगे.

2015 से मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हमारा देश भारत योग का प्रणेता है. सदियों से भारत की संस्कृति में यह रचा-बसा है. हालांकि  आधुनिक समय में योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान वर्ष 2014 में मिली. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की. इसके बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के लिये योग के प्रति जागरूक करना है. हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की एक थीम होती है. इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम `मानवता के लिए योग` है. इसे भी पढ़ें: कांड्रा">https://lagatar.in/kandra-fire-broke-out-in-the-coal-yard-of-nilanchal-iron-and-power-company-major-accident-averted/">कांड्रा

: नीलांचल आयरन एंड पावर कंपनी के कोल यार्ड में लगी आग, बड़ा हादसा टला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही