Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जनरक्षा संघर्ष समिति ने अनशन कर रोलाडीह उच्च विद्यालय में इंटर की पढ़ाई शुरू करने की मांग की

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के रोलाडीह उच्च विद्यालय में प्लस टू इंटर की पढ़ाई शुरू करने, विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर जनरक्षा संघर्ष समिति की ओर से रोलाडीह मैदान में सोमवार को एक दिवसीय अनशन किया गया. अनशन के दौरान जनरक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय में जल्द से जल्द प्लस टू की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग की. इससे पहले देश के वीर शहीदों की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-on-sawan-monday-the-kanwariyas-performed-jalabhishek-in-the-chitreshwar-shiva-temple/">बहरागोड़ा

: सावन सोमवारी पर चित्रेश्वर शिव मंदिर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक

लंबी दूरी तय कर शहर जाने को मजबूर छात्र

मौके पर मौजूद जनरक्षा संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार तांती ने कहा कि क्षेत्र में प्लस टू उच्च विद्यालय नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राएं इंटर की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय कर चक्रधरपुर शहर जाने को मजबूर होते हैं. यहां प्लस टू की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग वर्षों से की जा रही है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के एक शिक्षक अजय कुमार महतो की प्रतिनियुक्ति दूसरे विद्यालय में कर दी गई है उनके प्रति नियोजन को रद्द कर उन्हें मूल विद्यालय रोलाडीह में ही नियुक्त किया जाए. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-on-sawan-monday-the-kanwariyas-performed-jalabhishek-in-the-chitreshwar-shiva-temple/">बहरागोड़ा

: सावन सोमवारी पर चित्रेश्वर शिव मंदिर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक

विद्यालय में वर्षों से शिक्षकों की कमी

इस दौरान जनरक्षा संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक पंडित महतो ने कहा कि रोलरडी उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी है. इससे बच्चों की पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो पाती है. उन्होंने कहा कि यहां प्लस टू की पढ़ाई प्रारंभ होने से टोकलो, नलिता, भरनिया, केनके समेत अन्य पंचायत व गांव के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा. अनशन के दौरान मौजूद प्रखंड बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड ने कहा कि रोलाडीह उच्च विद्यालय में वर्षों से शिक्षकों की कमी है इसके बावजूद एक शिक्षक के प्रतिनियुक्ति दूसरे विद्यालय में कर दी गई है उनका प्रतिनिधि जल्द से जल्द रद्द किया जाना चाहिए. इस मौके पर हरीश गोप, सुनील महतो, लीलाराम तांती, सुबोध प्रधान, लोचन महली, छोटे लाल महतो, प्रधान बांकिरा, श्याम सिंह सामड के अलावे जनरक्षा संघर्ष समिति के अन्य सदस्य व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-joba-manjhi-will-get-the-girls-feet-surgery-done/">मनोहरपुर

: बच्ची के पैरों की सर्जरी करायेंगी मंत्री जोबा मांझी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही