Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : विधानसभा सीट से झामुमो का सस्पेंस खत्म, विधायक सुखराम को मिला टिकट

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही चक्रधरपुर विधानसभा सीट का सस्पेंस खत्म हो गया है. तीसरी सूची में चक्रधरपुर विधानसभा के विधायक सुखराम उरांव का नाम जारी किया गया है. झामुमो ने सुखराम उरांव को टिकट दिया है. बुधवार देर रात तक सस्पेंस बना हुआ था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का टिकट चक्रधरपुर विधानसभा में किसे मिलेगी. लेकिन अंतिम समय में सस्पेंस दूर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : फैशन">https://lagatar.in/sonam-kapoor-became-the-global-ambassador-of-the-fashion-house-sister-riya-congratulated-her/">फैशन

हाउस डायर की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं सोनम कपूर, बहन रिया ने दी बधाई
आखिरकार वर्तमान विधायक सुखराम उरांव पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय की ओर से मुहर लगा दी गई है. मालूम हो कि अंतिम समय में ही टिकट की घोषणा की गई. इससे लोगों में चर्चा है कि आखिर पश्चिमी सिंहभूम का जिला अध्यक्ष होने के बावजूद भी टिकट देने की इतनी देर से क्यों घोषणा की गई. इधर, टिकट मिलने की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही