Search

 
 
 

Chakradharpur : मनोहरपुर में जोबा माझी हूल दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सांसद बनने के बाद पहली बार रविवार को जोबा माझी मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं. वहां सोनुवा, गोइलकेरा व मनोहरपुर में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. सोनुवा पहुंचने के बाद झामुमो समेत गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए नव निर्वाचित सांसद का स्वागत किया. गोइलकेरा में सांसद जोबा माझी ने अपने दिवंगत पति देवेंद्र माझी के स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित की. इसके बाद सांसद जोबा माझी का काफिला आनंदपुर पहुंचा. यहां स्वागत और अभिनंदन के पश्चात जोबा माझी मुक्ति पत्थर में हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं. यहां उन्होंने सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सोनुवा के झींगामार्चा गांव में हूल दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुई. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित भी किया. इसे भी पढ़ें : Jadugoda,">https://lagatar.in/nine-employees-retired-from-jadugoda-uranium-project/">Jadugoda,

यूरेनियम प्रोजेक्ट से नौ कर्मचारी सेवानिवृत्त

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस मौके पर झामुमो के युवा नेता जगत माझी, डॉक्टर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोहन माझी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजीत माझी, अकबर खान, प्रिंस खान, सागर महतो, संजीव गंताइत, दिनेश महतो, श्रीकांत कुमार, संजय प्रधान, अजीत राउत, गणेश प्रधान, नरेन्द्र मुंडा, कुलदीप महतो, किशोर दास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही