Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ज्योति सिजुई बनी प्रखंड प्रमुख,18 वोट से जीती

 
Chakradharpur : छतरपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई. चक्रधरपुर प्रखंड प्रमुख पद के लिए चक्रधरपुर पंचायत की दो पंचायत समिति सदस्य ज्योति सिजुई सुरबुड़ा और सरिता जामुदा गुलकेड़ा ने नामांकन प्रक्रिया के लिए पर्चा दाखिल किया. चक्रधरपुर प्रखंड के 23 पंचायत के 28 पंचायत समिति सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया. प्रत्याशी ज्योति सिजुई को मतदान में 18 मत हासिल हुए और चक्रधरपुर प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुई. जबकि प्रतिद्वंद्वी सरिता जामुदा को सात मत मिले. वहीं तीन मत रद्द हो गए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kalpana-became-the-head-of-sadar-block-and-priyanka-hembram-was-elected-in-kumardungi/">चाईबासा

: सदर प्रखंड की प्रमुख बनी कल्पना व कुमारडुंगी में चुनी गई प्रियंका हेम्ब्रम

प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों को दिलाई गई शपथ

[caption id="attachment_333282" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Block-Head1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख के चुनाव के दौरान उपस्थित पंचायत समिति सदस्य.[/caption] नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम संतोष कुमार सिन्हा ने प्रमाण पत्र दिया. प्रमुख को उनके कार्य एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई. वहीं इसके पूर्व चक्रधरपुर प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों को बारी-बारी से शपथ दिलाई गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही