Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मां मंगला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

 
  • दिन भर हुये अनुष्ठान, बड़ी संख्या में शामिल हुए महिला-पुरुष
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की नीमडीह डाकबंगला में माता मंगला की मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुये. नीमडीह से बाजे गाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता मंगला की जयकारा लगाते हुये चल रहे थे. इस कलश यात्रा में 108 महिलाएं कलश लेकर चक्रधरपुर के बोड़दा नदी पहुंची. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-gold-and-silver-stolen-from-jewelery-shop-in-sagalim/">पांकी

: सगालीम में जेवर दुकान से सोने-चांदी की चोरी
नदी से कलश में जल भरकर पुन: मंदिर लाया गया. यहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की गई. इस अवसर पर पुजारी गौरांग नंदा ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि माता मंगला की पूजा में कलश यात्रा का विशेष महत्व है.चैत्र महीने में भी विभिन्न स्थान पर होने वाले मंगला पूजा के दौरान भी कलश यात्रा निकाली जाती है.इस अवसर पर दिनभर अनुष्ठान किये गये.मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि माता मंगला की कृपा से ही मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है. इसे भी पढ़ें : ACB">https://lagatar.in/acb-is-asking-for-statement-pankaj-is-asking-for-security/">ACB

मांग रही बयान, पंकज मांग रहे सुरक्षा, स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट सुरक्षा बढ़ाना उचित
पहले प्लास्टिक टांगकर माता की पूजा होती थी. यहां प्रत्येक दिन माता मंगला की पूजा होती है, लेकिन सप्ताह के मंगलवार को विशेष पूजा अर्चना के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं. वहीं श्रद्धाभाव व सच्चे मन से माता की आराधना करने वाले श्रद्धालुओं की कामना भी मां पूरा करती है. इस मौके पर महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही