Search

 
 
 

Chakradharpur: जागरुकता रैली निकालकर विधिक सेवा प्राधिकार ने अधिकार व कानून की दी जानकारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई. इस दौरान लोगों को उनके अधिकार व कानून को लेकर जागरूक किया गया.

पवन चौक होते हुए वापस प्रखंड कार्यालय पहुंची रैली

जागरुकता रैली में शामिल अधिवक्ता व अधिकार मित्र ‘संविधान हमारी शान है, एकता ही पहचान है’, ‘मत चुनो गलत रास्ता, संविधान पर रखो आस्था’ का नारा लगाते हुए चल रहे थे. रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर अनुमंडल अस्पताल, पवन चौक होते हुए वापस प्रखंड कार्यालय पहुंची.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर अधिवक्ता सुब्रत कुमार प्रधान, मौसमी मुखी मो. नासिर, धर्मेंद्र चौहान, अधिकार मित्र कमला महतो, श्वेता रवानी, अरुप कुमार प्रधान, राजेश कुमार नायक, जितेन मुंडू समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सिंगर">https://lagatar.in/supaul-family-court-imposed-fine-on-singer-udit-narayan-you-will-be-surprised-to-know-the-reason/">सिंगर

उदित नारायण पर सुपौल फैमिली कोर्ट ने लगाया जुर्माना, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही