Search

 
 
 

चक्रधरपुर : धनतेरस को लेकर सजा बाजार, खूब बिक रहे सोने-चांदी के आभूषण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : धनतेरस को लेकर बाजार में शनिवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर लोगों ने सोने व चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, मोटरसाइकिल, स्कूटी इत्यादि की खरीदारी की. सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी, जो देर शाम तक रहीं. चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार, कपड़ा पट्टी, पवन चौक, इतवारी बाजार इत्यादि जगह पर दुकान सजाए गए थे. सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन, आभूषण व फर्नीचर के दुकानों में रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ruckus-in-bjmo-hospital-for-referring-patient-to-rims/">जमशेदपुर

: रोगी को रिम्स रेफर करने पर भाजमो का अस्पताल में हंगामा
[caption id="attachment_452282" align="aligncenter" width="566"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ckp-dhanteras-2.jpg"

alt="" width="566" height="377" /> धनतेरस के अवसर पर चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में झाड़ू खरीदते लोग[/caption]

बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ 

गाड़ियों की प्री बुकिंग कराने वाले ग्राहकों ने धनतेरस के अवसर पर गाड़ियों की डिलीवरी ली. जबकि कई लोगों ने धनतेरस पर गाड़ियों की खरीदारी की. इसके साथ ही बाजार में झाड़ू, दीए, पूजा के सामान, सजावटी सामान इत्यादि की लोगों ने जमकर खरीददारी की. हालांकि शुक्रवार से ही चक्रधरपुर के गुदरी बाजार में ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचने लगे थे. धनतेरस व दीपावली को लेकर होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह जवानों की तैनाती की गई थी. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-your-plan-was-set-up-in-champawa-a-naxal-affected-area-under-your-government/">बंदगांव

: नक्सल प्रभावित क्षेत्र चंपावा में लगा आपकी योजना आपकी सरकार के तहत ​शिविर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही