Search

 
 
 

चक्रधरपुर : तुलसी भवन सभागार में ई-रिक्शा चालक संघ की बैठक आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के ई-रिक्शा चालकों की बैठक शुक्रवार को तुलसी भवन सभागार में हुई. बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रवक्ता जेबी तुबिद, चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़, भाजपा के एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, गिरिराज सेना के संस्थापक सह हिंदूवादी युवा नेता कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि उपस्थित हुए. बैठक में एक स्वर में ई-रिक्शा चालकों ने नगर परिषद के रवैये पर रोष जताया. बैठक के दौरान ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इन दिनों असंवैधानिक तरीके से ई-रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा है. ई-रिक्शा चालकों को पकड़कर जबरन रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक हजार रुपए वसूला जा रहा है. यही नहीं रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देने पर ई-रिक्शा को जब्त करने की चेतावनी दी जा रही है. इससे ई रिक्शा चालक परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-will-inaugurate-tata-cancer-hospital-and-research-center-on-friday/">सीएम

शुक्रवार को करेंगे टाटा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

प्रशासनिक अधिकारी मनमान रवैया नहीं अपना सकते

[caption id="attachment_634436" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CKP-E-Rikshaw-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में उपस्थित ई-रिक्सा चालक संघ के सदस्य.[/caption] इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा की जब राजधानी रांची, जमशेदपुर और चाईबासा में किसी तरह का अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है तो चक्रधरपुर में अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन कराना गैर संवैधानिक है. उन्होंने कहा कि कानून किसी शहर के लिए नहीं बनती, बल्कि देश और राज्य के लिए बनती है. यदि झारखंड नगरपालिका एक्ट में ऐसा कोई भी टैक्स लेना लागू नहीं है, तो वह कहीं भी लागू नहीं होगा. पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड़ ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए अतिरिक्त पैसे लेने नहीं देंगे. चाहे उसके लिए हमें आंदोलन करना पड़े, तो करेंगे. मौके पर विजय मेलगांडी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी मनमाना रवैया नहीं अपना सकते हैं. सभी के लिए नियम कानून होते हैं. अगर राज्य के दूसरे जिले में इस तरह का कुछ गाइडलाइन है तो अधिकारी पेश करें. इस अवसर पर गिरिराज सेना के संरक्षक उमा शंकर गिरि ने कहा की हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-deputy-commissioner-flagged-off-the-awareness-chariot/">आदित्यपुर

: जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

ई-रिक्शा चालकों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी गलत तरीके से ई-रिक्शा चालकों को परेशान कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि छोटे भाई कमल देवगिरि दीन दुखियों के साथ हमेशा खड़ा रहते थे. आज हम उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगे. हमारा परिवार गरीब, मजदूर व महिलाओं के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उपायुक्त से मुलाकात भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद ई-रिक्शा चालकों से पैसे की वसूली की जा रही है. इस मौके पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही