Shambhu Kumar
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी गांव में शनिवार को मानसिक रूप से बीमार एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर कराईकेला पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर लिया.
इसे भी पढ़ें...
परिजनों और ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिस कारण वह कई बार पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी. इस बार वह सफल हो गई. पुलिस आत्महत्या का रिपोर्ट दर्ज कर मामले के अनुसंधान में जुट गई है.
शव को चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी प्यारे हसन ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार लड़की विक्षिप्त थी. जिस कारण ऐसी घटना को उन्होंने अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment