Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : मानसिक रूप से बीमार युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पोर्टरखोली में गुरुवार को मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि पोर्टरखोली निवासी स्व. बंधु पोद्दार के 35 वर्षीय पुत्र गणेश पोद्दार ने अपने घर के छज्जे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह मानसिक रुप से बीमार चल रहा था. इधर इस संबंध में मृतका की मां सुमित्रा देवी ने बताया कि वह दूसरे के घर में चौका-बर्तन का काम करती है. गुरुवार को भी वह काम करने के लिए गई हुई थी. गुरुवार दिन के लगभग जब 11 बजे वह घर पहुंची तो देखा कि उसका पुत्र गणेश पोद्दार घर के छज्जे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर झूल रहा है. इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. वहीं आस पड़ोस के लोग सुमित्रा देवी के घर पहुंचे और गणेश पोद्दार को लेकर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुमित्रा देवी ने बताया कि पुत्र गणेश पोद्दार कुछ महीनों से मानसिक रुप से बीमार चल रहा था. इधर घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना के अधिकारी व जवान अनुमंडल पहुंचे साथ ही पंचनामा तैयार कर जांच पड़ताल में जुट गये. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-drug-eradication-based-quiz-organized-in-workers-college/">Jamshedpur

: वर्कर्स कॉलेज में नशा उन्मूलन आधारित क्विज आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही