Search

चक्रधरपुरः तालाब में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की गुलकेड़ा पंचायत के मुरहातु गांव स्थित तालाब में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के 48 वर्षीय विजय सिंह जोंको के रूप में हुई.


बताया गया कि मुरहातु निवासी विजय सिंह जोंको मंगलवार देर शाम गांव के तालाब में नहाने गये थे. देर रात तक जब वह नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की. लेकिन कहीं पता नहीं चला. कुछ ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह तालाब में विजय सिंह जोंको का शव तैरते हुए देखा. इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई.

 


सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला. ग्रामीणों के अनुसार तालाब में नहाने के दौरान ही संभवतः विजय सिंह जोंको की मौत हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp