Search

 
 
 

27% आरक्षण को लेकर वैश्य मोर्चा का आंदोलन तेज, 23 को रांची में ‘आरक्षण बढ़ाओ-रोजगार दो’ सम्मेलन

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने ओबीसी को 27% आरक्षण, वैश्य आयोग गठन और छोटे दुकानदारों का 10 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है. इसको लेकर बुधवार को रेडियम रोड स्थित होटल आलोका सभागार में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मोर्चा की केंद्रीय समिति, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए.
 

Ranchi :   झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने ओबीसी को 27% आरक्षण, वैश्य आयोग के गठन और छोटे दुकानदारों के 10 लाख रुपये तक के कर्ज माफी की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है. 

 

रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु की अध्यक्षता में इन मांगों को लेकर बैठक हुई, जिसमें मोर्चा की केंद्रीय समिति, जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए.  (झारखंड विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

 

 

बैठक में वैश्य समाज के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं जैसे हमला, हत्या, लूट और रंगदारी सहित रामगढ़ में जीएम लैंड की रसीद से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 मार्च को भगत सिंह के शहादत दिवस और राम मनोहर लोहिया की जयंती पर रांची में “आरक्षण बढ़ाओ-रोजगार दो” सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

 

इसके अलावा 23 अप्रैल को रामगढ़ में वैश्य कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा. बैठक में यह भी कहा गया कि विधानसभा सत्र में सरकार ने वैश्य और ओबीसी समाज को निराश किया है. अंत में पूर्व न्यायाधीश सरयू प्रसाद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. 

 

 

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु, उप-प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, केंद्रीय महासचिव शिव प्रसाद साहु, मुख्य प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु (रांची), राजकुमार केशरी (रामगढ़), युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, सचिव दिवाकर साहु समेत अन्य शामिल रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही