Search

 
 
 

गयाजी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग से 10 करोड़ का गांजा बरामद

गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कारईवाई की है. बैंकॉक से आए दो बैग से करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है. यह दोनों बैग 14 मार्च को बैंकॉक से पहुंचे थे और एयरपोर्ट पर तीन दिनों से लावारिस पड़े हुए थे.
 

Gayaji: गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. बैंकॉक से आए दो बैग से करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है. यह दोनों बैग 14 मार्च को बैंकॉक से पहुंचे थे और एयरपोर्ट पर तीन दिनों से लावारिस पड़े हुए थे. 

 

जांच के दौरान बैग को अलग कर दिया गया था. बैग की स्थिति देख अधिकारियों को संदेह हुआ. जब अधिकारियों ने बैग खोल कर देखा तो बैग से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ.

 

यह गांजा पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि उन्नत तकनीक यानी हाइड्रोपोनिक विधि से तैयार किया जाता है, जिसकी गुणवत्ता और कीमत दोनों काफी अधिक होती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस बरामदगी के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. गांजा की बरामदगी के बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़ा हो सकता है और इसके पीछे संगठित गिरोह की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता. कस्टम विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है. बैंकॉक एयरपोर्ट से संपर्क किया गया है.

 

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस बैग को कौन लेकर आया था. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही