Search

 
 
 

पटना: TRE-4 को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, BPSC के खिलाफ नारेबाजी

पटना में एक बार फिर TRE-4 अभ्यर्थी सड़कों पर उतर गए है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही परीक्षा की तारीख का ऐलान करने वाला था. मगर इसमें देरी होने के कारण शिक्षक अभ्यर्थियो के सब्र का बांध आज टूट गया.
 

Patna : पटना में एक बार फिर TRE-4 अभ्यर्थी सड़कों पर उतर गए है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही परीक्षा की तारीख का ऐलान करने वाला था. मगर इसमें देरी होने के कारण शिक्षक अभ्यर्थियो के सब्र का बांध आज टूट गया. और बुधवार को अभ्यर्थी पटना की सड़क पर उतर आए. भारी संख्या में अभ्यर्थी पटना कॉलेजल में जुटने लगे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 में देरी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. सभी हाथों में तख्तियां लेकर विरोध कर रहे थे.

 

कैंडिडेट्स सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. 'हमें हमारा हक दो, नीतीश के सम्मान में बेटियां मैदान में' लिखे पोस्टर लेकर कैंडिडेट्स सड़क पर उतरे हैं. प्रदर्शन कर रहे सारे शिक्षक अभ्यर्थी TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं. अभ्यर्थी पटना कॉलेज से बीपीएससी दफ्तर तक मार्च निकालेंगे.

 

इस दौरान छात्रों ने कहा कि 'सीएम नीतीश कुमार अपनी यात्रा में लगातार TRE-4 परीक्षा का जिक्र कर रहे है. वो चाहते है कि परीक्षा जल्द हो. उन्होंने कई बार भरोसा दिलाया है. कहा था कि चौथे चरण की शिक्षक बहाली जल्द कराई जाएगी. लेकिन बीपीएससी के कुछ अधिकारी सीएम का आदेश नहीं मानकर उनका अपमान कर रहे हैं. और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है. जब सीएम नीतीश कुमार खुद इस बात का ऐलान कर चुके हैं तो BPSC देरी किस बात को लेकर कर रहा है. इससे पहले TRE 4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर 9 फरवरी 2026 को जबरदस्त प्रदर्शन किया था.

 

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द ही BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर TRE-4 का नोटिफिकेशन अपलोड नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा. छात्रों की मुख्य मांग है कि परीक्षा का कैलेंडर जारी हो. पटना पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट पर है और अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की जा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही