Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर : पॉक्सो के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, ग्रामीण की मौत

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में मंगलवार देर रात हालात अचानक बेकाबू हो गए, जब पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने गई पहुंची. इस दौरान उग्र ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थर और लाठी-डंडें से हमला कर दिया.
 

Lagatar Desk :  मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में मंगलवार देर रात हालात अचानक बेकाबू हो गए, जब पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने गई पहुंची. इस दौरान उग्र ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थर और लाठी-डंडें से हमला कर दिया.

 

इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें एक 60 वर्षीय ग्रामीण जगतवीर राय की मौके पर ही मौत हो गई. इस हिंसक झड़प में गायघाट थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी टीम

जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. पुलिस देर रात अदालत के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची. पुलिस जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया.

 

देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर पुलिस टीम को घेर लिया. इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस की दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. 

 

ग्रामीण-पुलिस का आरोप-प्रत्यारोप

एक निजी न्यूज चैनल के अनुसार, पुलिस का आरोप है कि ग्रामीणों ने गोली चलाई. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक ग्रामीण की जान चली गई. ग्रामीण अजय राय ने बताया है कि  गायघाट थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी रात 12 बजे सिविल ड्रेस में घर के पीछे से घुसे और बिना कुछ बताए घर की तलाशी लेने लगे. 

 

इसका विरोध किया गया तो पुलिसकर्मी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और जबरन थाना ले जाने लगे. जब घर वालों ने हल्ला किया तो पुलिस वाले घर से बाहर निकल गए और फायरिंग शुरू कर दी.

 

इसी दौरान उनका पड़ोसी जगतवीर राय शौच के लिए बाहर निकले थे. उन्होंने जब पुलिस वालों फायरिंग करने का कारण पूछा तो जगतवीर राय के सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग में एक गोली दुधारू पशु को भी लगी है.

 

घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव है. हालात को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और कई थानों की फोर्स तैनात की गई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है.

 

पुलिस ने कहा है कि हमले और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल गांव में सन्नाटा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही