Search

 
 
 

पटना: नारकोटिक्स टीम पर हमला, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

राजधानी पटना के चीना कोठी मंदिरी इलाके में नारकोटिक्स की टीम पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है. छापेमारी करने पहुंची टीम पर असामाजिक तत्वों ने घेर कर पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस बीच पुलिस टीम को आत्मरक्षा में 3-4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी.
 

Patna: राजधानी पटना के चीना कोठी मंदिरी इलाके में नारकोटिक्स की टीम पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है. छापेमारी करने पहुंची टीम पर असामाजिक तत्वों ने घेर कर पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस बीच पुलिस टीम को आत्मरक्षा में 3-4 राउंड फायरिंग करनी पड़ी.

Uploaded Image

इस पत्थरबाजी में पुलिस टीम के दो जवानों को हल्की जोटें आई हैं. घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है. बताया जाता है कि इलाके में स्मैक बेचे जाने की सूचना मिलने पर नारकोटिक्स की 5 सदस्यीय टीम मंदिरी इलाके में एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी करने पहुंची थी. 


इसी दौरान पुलिस को देख असामाजिक तत्वों और स्मैक के धंधे से जुड़े लोगों भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. हालांकि भीड़ के कारण पुलिस टीम को वहां से सुरक्षित निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

 

 


पुलिस ने हालात को संभालते हुए, फायरिंग की. इस बीच पुलिस ने आकाश धांगर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके से 54 पुड़िया स्मैक और 6700 कैश बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. 


गिरफ्तार आरोपी की मां सुनीता देवी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे को झूठा फंसाया गया है. उनके मुताबिक, कुछ लोगों ने उसके पास नशीले पदार्थ का पैकेट रख दिया था, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सुखा नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही