Search

 
 
 

मोतिहारी : पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 अपराधी ढेर, STF का 1 जवान शहीद

मोतिहारी में मंगलवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो कुख्यात मारे गए, जबकि STF का एक जवान बलिदान हो गया. जानकारी के अनुसार चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को नेपाल के एक नंबर से कॉल किया गया. फोन कर थानाध्यक्ष को धमकी दी गई. फोन पर बोला गया कि आपने मुठभेड़ में अपराधियों के मारे जाने की न्यूज तो देखी होगी.
 

Motihari : मोतिहारी में मंगलवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो कुख्यात मारे गए, जबकि STF का एक जवान बलिदान हो गया. जानकारी के अनुसार चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को नेपाल के एक नंबर से कॉल किया गया. फोन कर थानाध्यक्ष को धमकी दी गई. फोन पर बोला गया कि आपने मुठभेड़ में अपराधियों के मारे जाने की न्यूज तो देखी होगी. 

 

अब यह शहर हमारी गुंडई देखेगा. पुलिस को चेतावनी दी गई कि अगली न्यूज 10-15 पुलिसवालों की मौत की होगी. पकड़ सकते हो तो पकड़ लो. फोन करने वालों की पहचान कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे के रूप में हुई है.

 

दोनों अपराधी चकिया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और उन पर पहले आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कॉल ट्रेस करते हुए अपराधियों के लोकेशन का पता लगाया.

 

अपराधियों के ठिकानों का पता चलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को घेर लिया. इसी दौरान कुंदन और प्रियांशु ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों और से फायरिंग शुरू हो गई.

 

मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों अपराधी ढेर हो गए. उसके बाकी साथी फरार हो गए. इस मुठभेड़ में STF का एक जवान श्री राम यादव बलिदान हो गया. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

 

डीआईजी-एसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और छुपे हुए अपराधियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने घटना स्थल से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखा बरामद किया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही