Search

 
 
 

जमुई से राजद नेता विनय साहू गिरफ्तार, राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप

जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित महिसौड़ी इलाके से राजद नेता विनय साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी लखीसराय जिले के कवैया थाना में दर्ज एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर की गई है.
 

Bihar :  जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित महिसौड़ी इलाके से राजद नेता विनय साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी लखीसराय जिले के कवैया थाना में दर्ज एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर की गई है.  

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी विनय साहू जमुई के महिसौड़ी इलाके में रह रहे हैं. इसके बाद लखीसराय पुलिस ने जमुई पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

 

कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लखीसराय पुलिस विनय साहू को अपने साथ लखीसराय ले गई. 

 

विनय साहू ने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है. आरोप लगाया है कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का हाथ है और यह उन्हें राजनीतिक रूप से परेशान करने की कोशिश है.

 

हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई केवल कोर्ट के आदेश के तहत की गई है और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही