Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाक का काबूल के ड्रग रिहैब सेंटर पर बड़ा एयर स्ट्राइक, 400 की मौत, 250 घायल

मिडिल ईस्ट जंग के बीच अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी हालात तनावपूर्ण होते दिख रहे रहे हैं. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के काबूल पर बड़ा एयर स्ट्राइक किया है. सोमवार देर रात नशा मुक्ति केंद्र पर किए गए हवाई हमले में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि  करीब 250 लोग घायल बताये जा रहे हैं. इस बात की जानकारी तालिबान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने दी है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  मिडिल ईस्ट जंग के बीच अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी हालात तनावपूर्ण होते दिख रहे रहे हैं. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के काबूल पर बड़ा एयर स्ट्राइक किया है. सोमवार देर रात नशा मुक्ति केंद्र पर किए गए हवाई हमले में  अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि  करीब 250 लोग घायल बताये जा रहे हैं. इस बात की जानकारी तालिबान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने दी है. 

 

 

हमले में अस्पताल के बड़े हिस्से को हुआ भारी नुकसान

हमदुल्ला फितरत के अनुसार, पाकिस्तान ने रात करीब 9 बजे काबुल के ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हमला किया है. 2000 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में नशे की लत से जूझ रहे लोगों का इलाज होता है. हमले में अस्पताल के बड़े हिस्से को भारी नुकसान हुआ है. बचाव दल अभी भी मौके पर मौजूद हैं. वे आग बुझाने और मलबे से शव निकालने का काम कर रहे हैं. आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. 

 

 

अफगान लेगा पाकिस्तान से बदला

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान के साथ कूटनीति की सीमा खत्म हो चुकी है और इस हमले का जवाब दिया जाएगा. 

 

अस्पताल व आम नागरिक को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के विशेष दूत रिचर्ड बेनेट ने इस हमले पर चिंता जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों देशों से तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अस्पताल और आम नागरिकों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है. 

 

 

अंतरराष्ट्रीय जांच व दोषियों को सजा देने की मांग

मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने भी इस हमले की निंदा की है. संगठन ने कहा कि अस्पताल और इलाज केंद्र जैसे सार्वजनिक स्थानों पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है. उन्होंने इस घटना की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है और दोषियों को सजा देने की बात कही है.

 

 

क्रिकेटर रशिद खान ने घटना पर दुख जताया 

अफगानिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर रशिद खान ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि घरों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाना युद्ध अपराध है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से इस मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों को सजा देने की मांग की है.

 

राशिद खान ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोगों के बीच नफरत और तनाव बढ़ाती हैं. उन्होंने अफगान जनता के साथ एकजुटता जताई और उम्मीद जताई कि देश इस मुश्किल समय से उबर जाएगा. 


https://lagatar.in/ranchi-ssp-spreads-a-message-of-harmony-distributes-fruits-and-extends-greetings-to-devotees-on-ramzan

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही