Search

 
 
 

BRS का पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी को नोटिस, नशीले पदार्थों के आरोप पर 7 दिन में मांगा जवाब

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी को कारण बताओ नोटिस भेजा है. यह नोटिस कथित तौर पर हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक निजी पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर जारी किया गया है.
 

Lagatar Desk :   भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी को कारण बताओ नोटिस भेजा है. यह नोटिस कथित तौर पर हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक निजी पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर जारी किया गया है. 

 

पार्टी का कहना है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट और अन्य जानकारी के अनुसार हैदराबाद के बाहर हुई एक बैठक में, जिसमें रोहित रेड्डी भी मौजूद थे, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं. इस खबर को मीडिया में काफी दिखाया गया, जिससे लोगों में चिंता पैदा हुई और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है.

 

 

पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के निर्देश पर रोहित रेड्डी को 7 दिनों के अंदर खुद पर लगे आरोपों के संबंध में स्पष्ट और विस्तृत लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा अंतिम फैसला होने तक रोहित रेड्डी को किसी भी पार्टी कार्यक्रम या आधिकारिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेने को कहा गया है.

 

नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो पार्टी संविधान और नियमों के अनुसार बिना किसी और सूचना के उचित आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही