Search

 
 
 

बिहार : बिजली विभाग के इंजीनियर के 7 ठिकानों पर EOU का छापा

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बिजली विभाग ((NBPDCL) के बड़े अधिकारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है.
 

Darbhanga : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बिजली विभाग ((NBPDCL) के बड़े अधिकारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है. 

 

आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोज कुमार रजक के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है. जैसे ही ईओयू की टीम सुबह-सुबह इंजीनियर के आवास पर पहुंची, महकमे में हड़कंप मच गया.


आर्थिक अपराध इकाई को सूचना मिली थी कि मनोज कुमार रजक ने आय से 62.66% अधिक संपत्ति अर्जित की है. सूचना के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने जांच शुरू की, जांच में अधिक संपत्ति वाली बात सच निकली. इसके बाद टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज किया और छानबीन शुरू की.


टीम ने मनोज कुमार रजक के दरभंगा, जयनगर (मधुबनी), एवं निर्मली/करजाईन (सुपौल जिला) स्थित कुल 07 आवासीय, कार्यालय एवं उनके द्वारा संचालित व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
 

छापेमारी में कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए है. अधिकारियों की टीम उनकी संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है. टीम पता लगाने में जुटी है कि यह अधिक संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई है.

 

टीम को संदेह है कि छापेमारी में बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति और निवेश के सबूत मिल सकते है. जिनका मिलान सैलरी प्रोफाइल से किया जाएगा. जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्यपालक अभियंता ने आय से कितनी अधिक संपत्ति अर्जित की है. इस छापेमारी से विभाग में हड़कंप मच गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही