Search

 
 
 

बिहार : राज्यसभा की पांचों सीट पर एनडीए का कब्जा, तेजस्वी यादव भाजपा पर बरसे

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में राजद गठबंधन को भारी निराशा हाथ लगी है.   एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया है.
 

Patna : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में राजद गठबंधन को भारी निराशा हाथ लगी है.   एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया है.

 

 

 

 

 मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जीत हासिल कर राज्यसभा पहुंच गये है. इसके अलावा एनडीए उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और  शिवेश राम ने भी जीत हासिल की है.

 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नबीन ने  44-44 वोट पाये. केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को और आरएलएम नेता उपेंद्र कुशवाहा को 42-42 वोट मिले. भाजपा नेता शिवेश राम भी जीत गये. राजद समर्थित उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट ही मिले.

 

 

 

दरअसल राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 41 वोट चाहिए थे, लेकिन महागठबंधन के चार विधायक मतदान से दूर रहे. कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने वोट नहीं डाला. इस  कारण राजद समर्थित उम्मीदवार हार गये.  

 

राजद उम्मीदवार की हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में धनतंत्र और मशीन तंत्र का इस्तेमाल किया. हमारे विधायकों ने हमें धोखा नहीं दिया होता तो हम चुनाव जीत जाते.

 

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे विधायक क्यों नहीं आए, इस पर मंथन कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही