Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक अनंत सिंह ने की चुनाव न लड़ने की घोषणा

आज बिहार, हरियाणा व ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे है. मोकामा विधायक अनंत सिंह सोमवार को जेल से राज्यसभा चुनाव में मतदान करने विधानसभा पहुंचे. मतदान करने के बाद वे फिर से जेल लौट गए.
Advertisement
Advertisement

Mokama : आज बिहार, हरियाणा व ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे है. मोकामा विधायक अनंत सिंह सोमवार को जेल से राज्यसभा चुनाव में मतदान करने विधानसभा पहुंचे. मतदान करने के बाद वे फिर से जेल लौट गए.

 

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब अगली बार से चुनाव नहीं लड़ूंगा. अब उनके बाल-बच्चे चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अब राजनीति में अगली जिम्मेदारी उनके बड़े बेटे निभाएंगे.

 

अनंत सिंह बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में जेल में बंद है. चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई. इसी मामले में अनंत सिंह जेल में है. जेल से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीता भी.

 

विधायक अनंत सिंह का यह बयान उस समय सामने आया है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. ऐसे में अनंत सिंह की इस घोषणा के कई मायने निकाले जा रहे हैं. अनंत सिंह पहले भी कह चुके थे कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो वे सक्रिय राजनीति से दूरी बना लेंगे.

 

इस ऐलान के साथ ही मोकामा की राजनीति में अब उत्तराधिकार की चर्चा तेज हो गई है. अनंत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में उनकी राजनीतिक विरासत उनके बड़े बेटे अंकित सिंह संभालेंगे. यानी अगली बार मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी अब अंकित सिंह के कंधों पर होगी. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे जहां जाना चाहेंगे, जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही