Search

 
 
 

भाजपा जिस पार्टी के साथ रहती है, उसको ही बर्बाद कर देती है : तेजस्वी यादव

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा. इसके साथ ही राज्य में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.
 

Lagatar Desk :  बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा. इसके साथ ही राज्य में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले ही नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति जताई थी. यह भी कहा कि जिस दिन नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ गए थे, उसी दिन हमने कह दिया था कि जदयू का भविष्य खत्म हो गया है.

 

आप कह सकते हैं कि महाराष्ट्र वाला ही काम किया गया है, बस इस बार तरीका थोड़ा अलग था. पहले उन्हें एक-दो महीने मुख्यमंत्री पद पर रहने दिया गया और बाद में बदल दिया गया. भाजपा जिस पार्टी के साथ रहती है, उसे बर्बाद कर देती है. 

 

 

बिहार में राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प

बिहार में इस बार राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है. राज्य की पांच सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जदयू), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (जदयू), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार (भाजपा) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं पांचवीं सीट के लिए मुकाबला काफी कड़ा है. इस सीट पर एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम) और राजद के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही