Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग जारी, बिहार में मुकाबला दिलचस्प

देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं. बाकी 11 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई है और शाम 4 बजे तक चलेगी. इसके बाद मतों की गिनती होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Advertisement
Advertisement
  • 26 सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए हैं उम्मीदवार
  • तेजस्वी बोले-BJP जिसके साथ रहती, उसको बर्बाद कर देती

Lagatar Desk :  देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं. बाकी 11 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई है और शाम 4 बजे तक चलेगी. इसके बाद मतों की गिनती होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.

 

बिहार की 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में

जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है, उनमें बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं. बिहार में मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि यहां 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं.

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जेडीयू), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (जेडीयू), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार (भाजपा) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं पांचवीं सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है. 

 

ओडिशा में भी 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में हैं. सुबह से ही विधायक विधानसभा भवन पहुंचने लगे हैं. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

 

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा पहुंचे हैं. इसके अलावा कई विधायक विधानसभा पहुंचने लगे हैं. 

 

पांचों सीट NDA के खाते में आना तय : संजय सरावगी

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि  पांच की पांच सीट बिहार के NDA के खाते में जाने वाली हैं. उन्होंने आगे कहा कि राजद को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. ये तो महागठबंधन के लोग ही बता सकते हैं कि उन्होंने अपने विधायकों को क्यों बांधकर रखा है.. 

 

भाजपा जिस पार्टी के साथ रहती, उसको बर्बाद कर देती

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करने पर कहा कि हमने तो नीतीश कुमार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है. जिस दिन वे INDIA गठबंधन को छोड़कर भाजपा के साथ गए थे, तभी हमने कह दिया था कि JDU का कोई भविष्य नहीं रह गया है. आप कह सकते हैं कि महाराष्ट्र वाला काम किया. लेकिन इस बार थोड़ा तरीका बदलकर किया. 1-2 महीने मुख्यमंत्री पद पर रहने दिया गया. उसके बाद उन्हें बदल दिया. भाजपा जिसके साथ रहती है, उसे बर्बाद करती है.

 

 

भाजपा विधायक विजय कुमार खेमका ने कहा कि NDA के पांचों उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेंगे. कहीं किंतु-परंतु नहीं है. पांचों उम्मीदवारों की जीत पक्की है. बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार पासवान ने कहा कि हम लोग एकजुट हैं. विपक्ष का कुनबा ढह जाएगा. वे डरे हुए हैं. अपने विधायकों को बंद करके रखा था. दो-चार तो भाग भी गए. 
 

 

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सभी उम्मीदवार NDA के पक्ष में चुनाव जीतकर राज्यसभा जाएंगे. विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एकजुट नहीं हैं. सभी विधायकों को जबरदस्ती होटल में बंद करके रखा गया है. लेकिन हम लोग आश्वस्त हैं कि हमारे पांचों उम्मीदवार जीतकर जा रहे हैं. 

 

बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि NDA को केवल जीत की औपचारिक घोषणा करना बाकी है. 101% हमारी जीत पक्की है. विपक्ष कोई भी हथकंडा अपना ले, लेकिन NDA के पक्ष में मतदान हो रहा है. पांचों की पांचों सीटें NDA के पक्ष में होंगी.

 

विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विधायकों को बंदी बनाकर रखना लोकतंत्र का अपमान है. कुछ विधायक आजादी से मुक्त हुए हैं. कैद नहीं हैं तो हम उनकी हिम्मत की दाद देते हैं.  राजद विधायक रामानंद यादव ने कहा कि डर की बात नहीं है, हम सब एकजुट हैं. जीत सुनिश्चित है. CPI-M नेता अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि हम सभी पांच सीटें जीतेंगे. 

 

भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम ने कहा कि बिहार के सभी नेता एकजुट हैं और शाम को बहुत अच्छे नतीजे आने वाले हैं. NDA के पांचों उम्मीदवार जीतने वाले हैं. बिल्कुल जीत सुनिश्चित होगी, क्योंकि हम लोग एकजुट हैं.  विपक्ष एकजुट नहीं हैं. मैं इतना जानता हूं कि मुझे तीन वोट चाहिए और उन्हें 6 वोट चाहिए. उन्हें सदन में आने दीजिए.

 

बिहार सरकार के मंत्री और JDU नेता विजय चौधरी ने कहा कि चुनाव के नतीजे स्पष्ट हैं. पांचों NDA के उम्मीदवार प्रबल और प्रचंड बहुमत से जीतेंगे. किसी को कोई संशय नहीं है. विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दलों को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, कोई होटल में कैद है, कहीं दूसरी जगह ले जाए गए हैं.

 

लेकिन NDA के सभी विधायक स्वच्छंद घूम रहे हैं और पांचों कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों पर पूरा भरोसा है. यही हमारी जीत सुनिश्चित करेगी. क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग की उम्मीद नहीं की जाती वो तो खास परिस्थिति विशेष में हो जाता है. 

 

 LJP (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि दावा करने का समय चला गया है. आज मतदान हो रहा है और आज ही नतीजे आएंगे. पांचों सीटों पर NDA के प्रत्याशी जीतेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही