Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, कार चालक मौत, दूसरा गंभीर

बोकारो में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां धनबाद-बोकारो मार्ग पर तेलमोचो पुल के पास एक ट्रक और हुंडई क्रेटा कार (JH 09V-0410) की जोरदार टक्कर हो गई है. इस हादसे में कार सवार देवेंद्र कुमार की मौत हो गई. जबकि जबकि अजय कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Advertisement
Advertisement

Bokaro :  बोकारो में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां धनबाद-बोकारो मार्ग पर तेलमोचो पुल के पास एक ट्रक और हुंडई क्रेटा कार (JH 09V-0410) की जोरदार टक्कर हो गई है. इस हादसे में कार सवार देवेंद्र कुमार की मौत हो गई. जबकि जबकि अजय कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

 

बताया जा रहा है कि कार धनबाद से बोकारो की ओर जा रही थी. तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अजय कुमार तिवारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही