Search

 
 
 

ओडिशा : कटक के SCB के ट्रॉमा केयर ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, कई कर्मी झुलसे

ओडिशा के कटक से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एससीबी मेडिकल कॉलेड और अस्पताल (SCB) के ट्रॉमा केयर विभाग में तड़के करीब 2-2.30 बजे भीषण आग लग गई है. आईसीयू में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई है. वहीं 11 अस्पताल कर्मचारी भी झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
 

Lagatar Desk : ओडिशा के कटक से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एससीबी मेडिकल कॉलेड और अस्पताल (SCB) के ट्रॉमा केयर विभाग में तड़के करीब 2-2.30 बजे भीषण आग लग गई है. आईसीयू में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई है. वहीं 11 अस्पताल कर्मचारी भी झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 
 

 

अगलगी की खबर से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. 

 

 

सीएम ने अस्पताल का किया दौरा

इस घटना पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम सोमवार सुबह कटक पहुंचे और एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया.

 

इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली.  साथ ही अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों की सुरक्षा और उनके इलाज की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न हो. 

 

साथ ही मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इस घटना की विस्तृत जांच कराने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा है कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

कांग्रेस विधायक ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. विधायक ने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच और इस लापरवाही में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए हाई-लेवल जांच बहुत जरूरी है.

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग ट्रॉमा केयर आईसीयू में अचानक लगी, जिससे वहां तेजी से धुआं फैल गया. कई मरीजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुछ को बचाया नहीं जा सका. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

 

घटना के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात कर दी गई है. पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.  प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही